Skip to main content

नव वर्ष की बेला पर साद, विनीता, अनीता व् यश बने एंटरटेनमेंट के बंधु



मुंबई | त्रेता मार्केटिंग एंड सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत के अपने एंटरटेनमेंट ऐप बंधु पर आयोजित की गई टैलेंट प्रतियोगिता में विजेताओं की सूची जारी की गई जिसके अनुसार @Saad1829888626 के प्रोफाइल से सक्रिय भोपाल के साद खान ने प्रतियोगिता में 2,600 लाइक्स के आधार पर प्रथम स्थान के साथ 5000 रूपये की धनराशि अर्जित की है l वहीं, ऐप पर @deeyavns के नाम से सक्रिय वाराणसी की विनीता चौहान ने 2,600 लाइक्स के आधार पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है| अनीता को कंपनी द्वारा 3000 रूपये की धनराशि प्रदान की गई है|

ग़ौरतलब है कि दोनों यूज़र्स ने ही अपनी वीडिओज़ पर एक समान लाइक्स अर्जित किये पर साद खान ने अधिक कमेंट्स के आधार पर विजेता का खिताब जीता|

इसके अतिरिक्त भोपाल की अनीता चौहान @pagaliagali ने 2,400 लाइक्स के आधार पर तृतीय स्थान के साथ अर्जित की है 1000 रूपये  की धनराशि|

हालांकि @yash.sharma02 के प्रोफाइल से सक्रिय यश शर्मा ने 2,500 लाइक्स के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया था लेकिन उन्होंने प्रतियोगिता की अहम् शर्त का पालन नहीं किया जिसके तहत यूज़र्स को अपनी वीडियोज़ पर #Bandhu_WC21 का प्रयोग करना अनिवार्य था | त्रेता की आतंरिक बैठक में इस बात पर चर्चा हुई और कंपनी के पदाधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि हुनर को बेहतर मंच देना व् स्वस्थ मनोरंजन को प्रोत्साहित करना ही बंधु का मूल मंत्र है| अतः यश शर्मा को भी बंधु ऐप पर उनके बेमिसाल प्रदर्शन के चलते तृतीय स्थान के साथ रुपये की धनराशि प्रदान की गई|

त्रेता के प्रबंध निदेशक आदित्य तिक्कू (Aditya Tikku, Managing Director, Treat) ने विजेताओं की उपलब्धियों पर खुशी ज़ाहिर करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनायें देते हुए कहा कि गत वर्ष हम सभी के लिए कष्टदायी रहा फिर भी बंधु ऐप के ज़रिये हमने स्वस्थ मनोरंजन के द्वारा सकारात्मकता फैलाने के साथ हुनरमंद लोगों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर उनके समक्ष आर्थिक सुदृढ़ता का एक मार्ग खोला| हमें खुशी है कि बेहद अल्प समय में ही बंधु परिवार ने एंटरटेनमेंट को एक नए तरीके से परिभाषित किया जिसके लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया |

कंपनी की स्ट्रेटेजिक प्लानिंग हेड स्वप्निल शुक्ला ( Swapnil Shukla, Strategic Planning Head, Treta) ने इस मौके पर बताया कि इस नए साल हम बंधु पर जुझारू व् श्रेष्ठ प्रतिभागियों की प्रतिभा को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देंगे जिससे वे मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें | यूज़र्स का जल्द की बंधु ऐप पर बेहद रोचक प्रतियोगिताओं व् डिजिटल अभियानों से साक्षात्कार होगा |

त्रेता के पब्लिक रिलेशन्स लीड ऋषभ शुक्ला (Rishabh Shukla, PR Lead, Treta) ने बताया कि नव वर्ष की बेला पर जल्द ही हम फेस ऑफ़ बंधु की घोषणा करेंगे | फेस ऑफ़ बधु एक गौरवशाली उपाधि है जिसको पाने के लिए पिछले तीन माह से बंधु ऐप पर यूज़र्स ने टैलेंट मैराथन के ज़रिये अपनी प्रबल भागीदारी दर्ज कराई थी |

'बंधु' ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है| भारतीय यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए विकसित किये गए बंधु ऐप पर यूज़र्स वीडियो डबिंग सुविधाओं, विभिन्न फिल्टर, चैट और सोशल मीडिया शेयरिंग फीचर्स का उपयोग करते हुए किसी भी विषय पर 60-सेकंड के वीडियो बना कर साझा कर सकते हैं।







ORIGINALLY PUBLISHED ON 


 नव वर्ष की बेला पर साद, विनीता, अनीता व् यश बने एंटरटेनमेंट के बंधु











Comments

Popular posts from this blog

SELF-RELIANT INDIA'S MIVDO APP | In News

  MIVDO SUPERSTAR | A Talent and Social good contest by Treta   'MIVDO SUPERSTAR'~ A Shower of Talent with Mantra to be Vocal for Local'  | MIVDO for SDGs to increase awareness of and engagement with Sustainable Development Goals | Padmashree Bhajan Samrat Anup Jalota conveyed the message of 'Being Vocal for Local' |  MIVDO Wishes Padmashree Anup Jalota a very Happy Birthday | Treta Released the List of MIVDO GOODWILL AMBASSADORS|  | Celebrate Ram Mandir Bhoomi Poojan with MIVDO | | MIVDO के साथ मनाएं जश्न आज़ादी का | | Kids & Youngsters unlocked their talent for ''MIVDO Jashn Azaadi ka' Contest | ~ MIVDO  ~  Spreading Positivity, Proudly Developed in India If you have a good voice, or cool dancing moves, revolutionary views on social issues,  sports, magic tricks, stand up comedy or any other talent, then join MIVDO App , the free social talent and free speech  enablement platform for talents all over the world ! MIVDO  as the n...

Bandhu App by Treta

  BANDHU | Apka Sathi, Apka Bandhu 'Show your art and establish an identity of yours' On the occasion of 74th anniversary of Independent India, Treta Marketing & Services Pvt Ltd has developed Self-reliant India's  all-in-one entertainment app 'Bandhu' keeping in mind the Indian users. Create and share your 60-seconds videos on any topic on Bandhu app equipped with video dubbing features, various filters, chat and social media sharing options.  Download 'Bandhu' app from Google Play Store now. Show your art and establish an identity of yours with your own Sathi...your Bandhu. बंधु |आपका साथी, आपका बंधु | 'शार्ट वीडियोज़ द्वारा अपनी कला का जौहर दिखाएं' आज़ाद भारत के 74वें वर्षगांठ के अवसर पर त्रेता मार्केटिंग एंड सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आत्मनिर्भर भारत के अपने ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट ऐप बंधु को भारतीय यूज़रो को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है | वीडियो डबिंग सुविधाओं, विभिन्न फिल्टर, चैट और सोशल मीडिया श...